Winter Health Care Tips 2024: सर्दी के मौसम में खुद को स्वस्थ कैसे रखें

Table of Contents

Facebook
Twitter
Telegram
Email
WhatsApp
Pinterest

Last Updated on 2 years by Dr Munna Lal Bhartiya

जीवन की अनमोल निधि स्वास्थ्य

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस के प्रति सतर्क रहना भी जरूरी है। शरीर के आंतरिक अंगों का फिट रहना भी जरूरी है। फिटनेस हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है।

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए सूखे मेवे का सेवन करें। मुख्य रूप से काजू, बादाम और अखरोट जैसे सूखे मेवे स्वस्थ का अच्छा स्रोत हैं, जो आपके शरीर को गर्म रख सकते हैं। इसके अलावा खजूर आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है। सर्दी में हमेशा पानी को गर्म करके पीना चाहिए।

स्वस्थ रहने के लिए हमें प्रोटीन और विटामिन से भरपूर पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। जैसे हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, ड्राई फ्रूट्स ओट्स और नॉनवेज में अंडे या मछली आदि। ये सभी खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन, विटामिन की कमी को पूरा करते हैं और बीमारियों से लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

फिट रहने के लिए जरूरत के मुताबिक खाली पेट दौड़ना चाहिए, व्यायाम करना चाहिए ताकि पसीने के जरिए हमारे शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न हो जाए और साइकिल चलाना भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। साइकिल चलाने से घुटने मजबूत होते हैं, अधिकतर 40 की उम्र के बाद घुटने कमजोर हो जाते हैं इसलिए साइकिल चलाना बहुत फायदेमंद है, साथ ही फिट रहने के लिए तनाव मुक्त रहना भी बहुत जरूरी है।

स्वस्थ जीवन शैली के लिए नियमित योग और ध्यान भी आवश्यक है। यह व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ रखता है। हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सुबह जल्दी उठना, रात को सोना और सुबह की ताजी हवा और वातावरण हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बहुत ही लाभदायक एवं आवश्यक है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x